UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में लगाया ताला, निलंबित प्रधानाध्यापक की बहाली से ग्रामीण खफा, पढ़े पूरी खबर


डोह (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धौरी में ढाई महीने पहले निलंबित किए गए प्रधानाध्यापक की बहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर शिक्षामित्रों और शिक्षकों को अंदर जाने से रोक दिया। पुलिस और बीईओ ने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया।





प्राथमिक विद्यालय धोरी के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रताप सिंह को एमडीएम का राशन दूसरे के यहां रखने समेत कई अन्य मामलों में 16 दिसंबर को निलंबित कर दिया गया था। जांच के बाद मंगलवार को प्रधानाध्यापक को बहाल कर दिया गया। बुधवार को प्रधानाध्यापक की बहाली से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रधानाध्यापक ने बीआरसी पहुंच कर बीईओ को जानकारी दी नसीराबाद पुलिस के साथओशंकर मिश्र मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोला। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश और ग्रामीणों ने पुलिस व बीईओ के सामने एमडीएम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। बीईओ ने सभी को समझाया और कहा कि समिति का गठन कर एमडीएम को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान शिक्षक धीरेंद्र पुरवार, रंजीत शाह व उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more