UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

परिषदीय स्कूलों के बच्चों की होगी छात्रवृत्ति योजना परीक्षा


संभल जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा आठ के छात्र छात्राओं की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन करना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा के लिए निर्देश दिए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने कहा है कि परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राएं शामिल होने के लिए अर्ह नहीं होंगे। छात्र छात्राओं से परीक्षा के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। मेरिट के आधार पर चयनित छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से वार्षिक बारह हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रस्तावित है। शैक्षिक सत्र में व्यवधान होने पर छात्रवृत्ति देय नहीं होगी। परीक्षा में अधिक छात्र छात्राओं को प्रतिभाग कराने के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, एआरपी, संकुल शिक्षक आदि की बैठक कर उन्हें छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी जाए। प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय में छात्र छात्राओं से आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more