UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

सपा को मिले सबसे ज्यादा पोस्टल मत

लखनऊ : नौ विधानसभाओं की मतगणना के बाद पोस्टल मतों की तस्वीर भी स्पष्ट हो गई है। हार के बावजूद समाजवादी पार्टी को सबसे अधिक पोस्टल बैलेट मिले हैं। नौ में से सात सीटें जीतने के बावजूद बैलेट पोस्टल हासिल करने में भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर है।


चुनावी घोषणा पत्र में समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन बहाल करने की बात कही थी, जिसका तमाम कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया था। चुनाव में सपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर पेश किया था। चुनाव के नतीजे तो उसके पक्ष में नहीं दिखे, लेकिन लखनऊ में जहां बड़ी संख्या में पोस्टल बैलेट पड़े वहां उनका समर्थन सपा की ओर दिख रहा है। हालांकि, सपा के बाद पोस्टल बैलेट मिलने के मामले में भाजपा दूसरे नंबर पर रही। लखनऊ में कुल 10,771 पोस्टल बैलेट थे, जिनमें समाजवादी पार्टी ने 5,350 मत हासिल किए। नौ में सात सीट जीतने वाली भाजपा को 4,634 वोट मिले हैं। पुरानी पेंशन योजना की वकालत का फायदा बसपा को भी मिला और सूपड़ा साफ होने के बावजूद पार्टी को एक हजार से अधिक पोस्टल बैलेट मिले। चुनाव में लगातार जनाधार खोती जा रही कांग्रेस के खाते में महज दो सौ के करीब ही पोस्टल बैलेट आए हैं। लखनऊ की नौ सीटों के लिए हुई मतगणना के बाद भाजपा के खाते में नौ में सात सीटें आईं। सपा को दो सीटें मिलीं।

कहां कितने पोस्टल बैलेट मिले

वोट>>भाजपा>>सपा>>बसपा

मध्य>>357>>330>>57

पश्चिम>>547>>667>>96

मलिहाबाद>>106>>247>>74

सरोजनीनगर>>754>>942>>231

बीकेटी>>533>>574>>104

मोहनलालगंज>>165>>353>>65

उत्तर>>647>>679>>102

पूर्व>>934>>835>>146

कैंट>>600>>683>>130

कुल 10,771 डाक मतों में से सपा को मिले 5,350 वोट, सपा ने की थी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा

कुल मत : 10771

सपा-5350, भाजपा-4643, बसपा-1005, कांग्रेस-224

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more