UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएम योगी से की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

लखनऊ : कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि वह पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू कराएं।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने सीएम को पत्र लिखकर यह मांग की है। उन्होंने फिर से भाजपा सरकार बनने पर बधाई दी है और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है।


जेएन तिवारी का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना डबल इंजन सरकार में ही बहाल हो सकती है। यूपी व केंद्र दोनों में भाजपा की सरकार है और अगर वह चाहें तो इसे लागू किया जा सकता है। पुरानी पेंशन की जगह नई पेंशन स्कीम लागू करने के लिए पेंशन नियामक केंद्र सरकार ने ही बनाया है। कोई राज्य सरकार अपने स्तर पर इसे लागू नहीं कर सकती, क्योंकि इसमें कई पेंच हैं। जैसे- अब तक जो कटौती हुई उसका क्या होगा, जो रकम शेयर मार्केट में लग चुकी है वह कैसे वापस मिलेगी। ऐसे में केंद्र की मंजूरी से ही यह संभव है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी संगठनों ने एक पार्टी के पक्ष में कर्मियों को बेवजह बरगलाया। कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है।


उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की और विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी ’ सौजन्य : स्वयं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more