UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 July 2022

परिषदीय विद्यालय में बच्चे से साफ कराई पानी की टंकी, बीईओ करेंगे जांच

डेरापुर। ब्लॉक के अकारू उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक बालक से पानी की टंकी साफ कराई गई। इसका वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने डेरापुर बीईओ को जांच सौंपी है। हालांकि प्रधानाध्यापक का कहना है कि बालक पूर्व छात्र है। वह पिता के कहने पर छत पर चढ़कर टंकी साफ कर रहा था।परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से कार्य नहीं कराने के निर्देश हैं, लेकिन शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। हाल ही में एक विद्यालय में पेड़ की डाल छटवाने व दूसरे में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले में कार्रवाई के बाद भी शिक्षकों का रवैया नहीं सुधर रहा है। अब नया मामला अकारू उच्च प्राथमिक विद्यालय का है।


स्कूल में पेयजल आपूर्ति के लिए छत पर टंकी रखी है। मंगलवार को इसी स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें गांव निवासी शोभित विद्यालय की ड्रेस में पानी की टंकी साफ करता नजर आ रहा है। टंकी साफ करने के बाद वह विद्यालय की बाउंड्री से होकर नीचे कूद गया।



वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर बीएसए रिद्धी पांडेय ने बीईओ डेरापुर को जांच सौंपी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शोभित कक्षा आठ उत्तीर्ण कर चुका है। उससे टीसी भी ले ली है। वह पिता के साथ आधार कार्ड में संशोधन कराने आया था।


शोभित ने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी। उसने पिता के कहने पर टंकी की सफाई की। बीईओ ने बताया कि बीएसए ने जांच दी है। बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more