UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 August 2022

निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर 18 का वेतन रोका


 

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों का आदेश शिक्षकों के लेंगे पर है। परिषदीय स्कूलों में समय से स्कूल न पहुंचने वाले सात शिक्षकों समेत 18 का वेतन व मानदेय रोक दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान स्कूलों में गैरहाजिर शिक्षको, शिक्षामित्र और अनुदेशकों से जवाब मांगा गया है। सात शिक्षकों के अलावा, छह शिक्षामित्र और चार अनुदेशक गैरहाजिर मिले। तीन दिन में जवाब न देने पर





अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में

बछरावां ब्लॉक के चुरवा स्कूल के शिक्षामित्र विकास त्रिवेदी, उचाली स्कूल के अनुदेशक अनिल कुमार, अखिलेश प्रताप सिंह, नीमटीकर के अनुदेशक पूजा सिंह, हरचंदपुर ब्लॉक के मुबारकपुर की शिक्षामित्र संगीता देवी महराजगंज ब्लॉक के भदिहा स्कूल की शिक्षिका अपर्णा शर्मा, डेपारमऊ स्कूल की शिक्षिका ज्योति चौधरी, मझगांव स्कूल के शिक्षक मिर्जा गाजी हसैन सरेनी ब्लॉक के रामसखेड़ा के शिक्षामित्र महेंद्र प्रताप सिंह मदईखेड़ा के शिक्षामित्र लल्लनकुमार, रामखेड़ा के ही शिक्षक अभिषेक मिश्रा गैरहाजिर मिले।





ऊंचाहार ब्लॉक के पूरे गुलाब को शिक्षिका अनुपमा ज्योति, मुस्तफाबाद की अनुदेशक सविता देवी, डलमऊ ब्लॉक के सलीमपुर की शिक्षामित्र गरिमा यादव ऐहार द्वितीय के शिक्षामित्र. आशीष कुमार तिवारी, सलोन ब्लॉक के सूची की शिक्षिका प्रभा सिंह, सांडा सैदन स्कूल के शिक्षक कृष्ण कुमार यादव, दीनशाह गौरा ब्लॉक के अलावलपुर स्कूल के अनुदेशक देवनाथ निरीक्षण में गैरहाजिर मिले। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने गैरहाजिर सभी शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का वेतन व मानदेय रोक दिया है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more