UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 August 2022

कन्वर्जन कास्ट से ही बच्चों को स्कूलों में मिलेंगे विशेष व्यंजन


 अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक आयोजित होंगे कार्यक्रम, तैयारी शुरू की गई 
मऊ जिले के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अमृत महोत्सव में सात दिन तक स्वादिष्ट पकवान परोसे जाएंगे। इस अवधि में मीनू के अतिरिक्त हलवा, खीर, पूड़ी व फल और मिठाई में लड्डू या बूंदी भी परोसी जाएगी। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने एमडीएम के मीनू में नए सामानों को शामिल करने का फरमान जारी किया है। हालांकि इसके लिए कंजवनकास्ट की धनराशि ही इस्तेमाल की जाएगी। स्कूलों में रोजना कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11 से 17 अगस्त तक गोष्ठियों तथा कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। शासन से निर्देश मिलते ही | तैयारी तेज हो गई है।

बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध जिले के 1465 विद्यालयों में लगभग 2.15 लाख बच्चे मिड-से मील योजना से आच्छादित है। देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिलेभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराया जाना है। स्कूलों में भी इस दौरान विभिन्न आयोजन होते हैं। इसके सहत स्कूलों में बनने वाले एमडीएम में छात्र-छात्राओं को विशेष पकवान देने शासन ने फरमान जारी किया है। इसके तहत एमडीएम में शामिल मीनू के अतिरिक्त 11 से 17 अगस्त तक अलग-अलग दिन हलवा, खीर, पूड़ी व फल दिए जाएंगे। मिठाई में लड्डू या बूंदी भी परोसी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में मिड-डे-मील वितरण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। खाद्यान्न की भी कमी नहीं है। 11 से 17 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों में बच्चों को खीर, हलवा, लड्डू का वितरण किया जाएगा। 
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया जाना है 1465 स्कूलों के 2.15 लाख बच्चों के जरिए अभिभावकों को जोड़ने का अभियान शुरू हो रहा है। देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। बच्चों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही उन्हें सम्मानित किया जाना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए बीएस, खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी को देखरेख में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more