UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 August 2022

चोरों ने ताले तोड़ लिए विद्यालय से चोर सामान चोरी कर ले गए



अमांपुर क्षेत्र के गांव अभय पुरा ए के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक  विद्यालयों के चोरों के ताले तोड़ लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय से चोर सामान चोरी कर ले गए। जबकि प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने वाले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया।
मामले की तहरीर प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी है। सोमवार को सुबह उच्च प्राथमिक विद्यालय के  प्रधानाध्यापक सुनील आर्य ने बताया कि उन्होंने शनिवार को ताला लगाकर विद्यालय बंद किया था। सोमवार जब वह विद्यालय पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। विद्यालय के कमरे में रखी एलसीडी व अन्य सामान चोरी हो गया।





वहीं, प्राथमिक विद्यालय में भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक तारा सिंह ने बताया कि विद्यालय के ताले टूटे थे, लेकिन सामान सुरक्षित था। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि तहरीर पुलिस को दे दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more