UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 August 2022

स्कूल जा रही शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म, मुंह दबाकर खींचकर खेत ले गए, फिर की दरिंदगी


पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय जा रही शिक्षिका को रास्ते में चार लोग खींचकर खेत ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


कोतवाली क्षेत्र निवासी सरकारी शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की सुबह स्कूटी से विद्यालय जा रही थी। रास्ते में दो बाइकों से आए भोगनीपुर निवासी संजय पाल, अनीस पाल, देवेंद्र व दीपक ने उसको रोक लिया। इसके बाद सभी उसका मुंह दबाकर पास के खेत में खींच ले गए और दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

शिक्षिका की तहरीर पर कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिक्षिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।


चार पर रिपोर्ट

शिक्षिका की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों में विवाद की बात सामने आई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more