UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 August 2022

दुखद: हादसे में आठ शिक्षिकाओं समेत दस लोग हुए घायल


चांदीनगर। भगो गांव के समीप सोमवार सुबह तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें आठ शिक्षिकाओं समेत दस घायल ही गए। घायलों को गाजियाबाद के चिरोड़ी गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




दिल्ली से पिलाना क्षेत्र के बरसिया, हिसावदा, अमीनगर सराव के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं अलग-अलग कारों से विद्यालय आ रही थी। ढिकोली- बंधला मार्ग पर भगौर गांव के समीप सामने से आ रही कार के साथ उनकी की भिड़ंत हो गई जिसमें हिसावदा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका मंजू, सरिता, अमीनगर सराय के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका विनीता, रोमा, बरसिया के प्राथमिक विद्यालय में तैनात पिंकी, राकेश व कार चालक बंटी घायल हो गए। तभी पीछे से आ रही तीसरी कार दोनों कारों से टकरा गई। जिसमें सवार शिक्षिका मंजू लता व चालक सूरज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिरोड़ी के अस्पताल में उपचार कराया। पिंकी, राकेश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि पायल सरिता निवासी ब्रजपुरी दिल्ली निवासी ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more