हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 August 2022

शिक्षक नेता से रंगदारी मांगने की आरोपी शिक्षिका समेत तीन पकड़े, जानें क्या है मामला


 पुलिस ने चीनी मिल गेट के पास से तीनों को गिरफ्तार किया 
तिलहर शिक्षक नेता वीरेश शर्मा के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म और अपहरण के मामले में पीड़िता को उसके दो साथियों के साथ पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस एक आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी वीरेश के बेटे ने शिक्षिका और उसके तीन साथियों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था।
27 जुलाई को शिक्षक नेता वीरेश शर्मा का शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था शिक्षिका के पिता ने वीरेश शर्मा पर दुष्कर्म


और अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शिक्षिका की बरामद कर बयान कराए इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरी तरफ शिक्षक नेता के पुत्र विवेक शर्मा की ओर से शिक्षिका, उसके मित्र राजन 
आमिर व राजबहादुर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस बीच लड़की व राजन के बातचीत करते हुए ऑडियो भी वायरल हुए थे।
मंगलवार को एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी के निर्देश पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने शिक्षिका, राजन व आमिर निवासी ग्राम डभौरा को चीनी मिल गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो चाकू व एक मोबाइल और 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more