हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 August 2022

शिक्षा विभाग में सात अधिकारियों के तबादले, देखें


उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी के बीएसए राकेश कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें हटाया गया है। अमेठी के बीएसए अरविंद पाठक को वाराणसी के बीएसए पद पर स्थानांतरित किया गया है।


डायट कानपुर की वरिष्ठ प्रवक्ता संगीता सिंह को अमेठी, एससीईआरटी के सहायक उपनिदेशक अव्यक्त राम त्रिपाठी को बहराइच और कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के प्रवक्ता कल्पना देवी को बलरामपुर का बीएसए नियुक्त किया गया है

वाराणसी के बीएसए राकेश कुमार सिंह को जौनपुर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता, बहराइच के बीएसए अजय कुमार गुप्ता को एससीईआरटी में सहायक उप निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया है। बलरामपुर के बीएसए रामचंद्र को बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more