हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 August 2022

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को


यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को होगी। हाईस्कूल में 17745 और इंटरमीडिएट में 16576 विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8 से 11.15 बजे के बीच संपन्न होगी।


दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से सायं सवा पांच बजे के बीच कराई जाएगी। परीक्षा जनपद मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्धारित केंद्रों पर होगी। उन्हें निर्देशित किया गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहे।

परीक्षा कक्ष में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर पूरी तरह से क्रियाशील रहें। प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति डबल लॉक युक्त आलमारी में ही की जाएगी।

इसके साथ ही इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्था एवं सह केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा। परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें अथवा पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर प्राप्त कर लें। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा।

22 से 24 अगस्त के बीच होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएंमाध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के मुताबिक हाईस्कूल-इंटर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) 22 से 24 अगस्त के बीच होगी


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more