हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 September 2022

दिव्यांग शिक्षिका निलंबित, दो शिक्षिकाओं में हुए झगड़े का वीडियो किया था फेसबुक पर लाइव


जगदीशपुरा स्थित स्कूल में तैनात दो शिक्षिकाओं में झगड़ा हो गया था, जिसका वीडियो आरोपी शिक्षिका ने फेसबुक पर लाइव किया था

आगरा के जगदीशपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात दो शिक्षिकाओं में हुए झगड़े का वीडियो फेसबुक लाइव करने पर मंगलवार को दिव्यांग शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। झगड़े के बाद दोनों शिक्षिकाओं को सीडीओ ने कार्यालय बुलाया था। वहां भी दिव्यांग शिक्षका ने सीडीओ से बातचीत को फेसबुक लाइव कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सरकारी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका अलका पालीवाल और प्रधानाचार्या कीर्ति दुबे के बीच नौंकझौंक हो गई। जिसके बाद दोनों शिक्षिकाओं के बीच में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दिव्यांग सहायक अध्यापिका अलका पालीवाल ने झगड़े का वीडियो फेसबुक पर लाइव कर दिया। जिसके बाद सीडीओ ने बुलाया तो सीडीओ से भी कार्यालय में नौकझौंक हो गई। इस बातचीत का भी सहायक अध्यापिका ने वीडियो बना लिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।सीडीओ ए मनिकन्डन ने बताया कि शिक्षिका के विरुद्ध में पूर्व में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। स्कूल में दिनभर फेसबुक इस्तेमाल करती थीं। स्कूल की सभी गतिविधियों को फेसबुक पर लाइव करती थी। यह कर्मचारी आचारण नियमावली के विरुद्ध है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। आरोपित शिक्षिका के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। शिक्षिका ने सीडीओ पर अभ्रदता के आरोप लगाए थे। साथ ही प्रधानाचार्या पर मिड डे मील में घोटाले के आरोप लगाए हैं।


कीर्ति दुबे का कहना कि आरोपित शिक्षिका फेसबुक के कारण बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल ने पकड़ा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more