हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 September 2022

बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित हुए शिक्षक प्रवीण


गोरखपुर, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लखनऊ में आयोजित 13वीं एजुकेशन समिट में बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों गोरखपुर के शिक्षक प्रवीण मिश्र को सम्मानित किया गया।


गगहा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर के सहायक अध्यापक प्रवीण को इसी वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया गया। समारोह में उनके अलावा प्रदेश के 18 शिक्षकों को और सम्मानित किया गया। प्रवीण की इस उपलब्धि पर डॉयट प्राचार्य जयप्रकाश, बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह, बीईओ गगहा मिन्हाज आलम, जिला समन्वयक प्रशिक्षण विवेक जायसवाल, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्र आदि ने बधाई दी है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more