हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 September 2022

प्रदेश के इन जनपदों में दो एकलव्य विद्यालय और खुलेंगे: असीम


लखनऊ। प्रदेश के सोनभद्र और ललितपुर जिले में एकलव्य विद्यालय संचालित होंगे। यह निर्णय शुक्रवार को यहां समाज कल्याण विभाग की बैठक में हुआ।




बैठक में जनजाति कार्य मंत्रालय ,केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित चार एकलव्य विद्यालयों लखीमपुर खीरी, बहराइच, सोनभद्र एवं ललितपुर के संचालन के संबंध में समीक्षा की गई। उक्त चारों एकलव्य विद्यालयों को आधुनिक और संरचनात्मक तौर पर व्यवस्थित करने के लिए प्रत्येक को 5-5 करोड़ रुपये की धनराशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी । इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सोनभद्र एवं ललितपुर के एकलव्य विद्यालय को संचालित करने के लिए जरूरी कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more