हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 September 2022

बीएसए के खिलाफ शिकायत की जांच बाद पांच शिक्षक निलंबित


 चित्रकूट। जिले में तैनात रहे बीएसए ओमकार राणा के खिलाफ शिकायत की जांच बाद पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में शिकायत फर्जी और साजिशन किया जाना पाया गया है। शुक्रवार को बीएसए लवप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच शासन प्रशासन स्तर से कराने के बाद रिपोर्ट आई है। 






इसी रिपोर्ट के आधार पर पांचों को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय को तत्कालीन बीएसए ओमकार राणा ने बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था। आरोप है कि इसके बाद से तत्कालीन बीएसए के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर कई शिक्षकों ने अभद्र लेख लिखे थे। इसी क्रम में पांच अगस्त 2021 को रामनगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश शुक्ल, बखरवार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार मिश्रा, रेरुआ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिवभूषण त्रिपाठी, बीआरसी रामनगर के कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार, राजापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका उमा देवी ने शासन प्रशासन को तत्कालीन बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more