हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 November 2022

दीक्षा कोर्स में रुचि नहीं दिखा रहे सरकारी शिक्षक, होगी सख्ती





वाराणसी। शासन के ऑनलाइन प्रशिक्षण में

सरकारी स्कलों के शिक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं। शासन की ओर से ऑनलाइन समीक्षा में जिला व ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। स्थिति यह है कि दीक्षा कार्यक्रम के तहत पूर्वांचल के 62,281 शिक्षकों में महज 22 से 23 प्रतिशत ने ही कोर्स पूरा किया है। हालांकि, पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के मुकाबले वाराणसी के हालत अन्य जिलों से बेहतर हैं। यहां 70 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।

महानिदेशक की ओर से सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित तिथि तक शत- प्रतिशत शिक्षकों को शामिल कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्स पूरा न करने पर एसपीओ स्तर से सख्ती की जाएगी। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों का भी यही हाल है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more