UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 December 2022

08 आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण में बंद मिले, कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई



लखीमपुर खीरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने परियोजना धौरहरा के 27 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ आगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए तीन केंद्रों पर वितरण में अनियमितताएं पाई गई। इन पर कार्रवाई की गई है।






जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाहीपुरवा को आगनबाड़ी कार्यकत्री शैल कुमारी, अमेठी 2 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा रानी एवं सहायिका नवल किशोरी, डिहवा-1 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वीरता देवी एवं सहायिका गंदा देवी, दिवा 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जय देवी और सहायिका शीला देवी, नयागांव 2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी और सहायिका राधिका देवी, मुरावनपुरवा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रागिनी वर्मा, रेहुआ की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशि वर्मा, सहायिका गोमती देवी और मिर्जापुरवा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन अवस्थी एवं सहायिका लक्ष्मी देवी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बाल विकास विभाग के अनिल कुमार वर्मा परियोजना अधिकारी रमियाबेहड़, सुजीत कुमार सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी धौरहरा प्रियंका कुमारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ईसानगर और मुख्य सेविका माया देवी लक्ष्मी देवी निरीक्षण टीम में शामिल रहीं।




जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने खुद परियोजना लखीमपुर ग्रामीण के तीन आगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों रसूलपुर, भकुरहिया कुलुआपुर में पोषाहार वितरण संबंधी अनियमितता पाई गई। इसके चलते आंगनवाड़ी कयकर्ता कुसुम मिश्रा, किरन वर्मा, कविता श्रीवास्तव पोषाहार के बराबर धनराशि वसूली की कार्रवाई की गई है।



जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ईसानगर के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम में वितरण सही पाया गया। निरीक्षण में पाया गया एनआरसी में भर्ती बच्चों का कोई भी रिकार्ड कार्यालय में नहीं मिला। हाट कुक्ड के खातों को प्रगति बहुत धीमी मिली।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more