हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 December 2022

यूपी में कोहरे से कई जिलों में स्कूलों का समय बदला


लखनऊ : शीतलहर और कोहरे को देखते हुए कई जिलों में कक्षा आठ तक के स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। लखनऊ में गुरुवार से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक खोले जा सकेंगे, जबकि अलीगढ़ में अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल सुबह नौ बजे से खुलेंगे।


लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगे। 31 दिसंबर तक यह आदेश लागू रहेगा। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आइएससी और दूसरे निजी स्कूलों पर भी लागू होगा। कहीं पर भी आदेश का किसी भी दशा में उल्लंघन होता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।





















Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more