हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 December 2022

प्रधानाध्यापक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार


 मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बेलहरी स्थित जनता इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाध्यापक के हाथ की अंगुली कट गई। उन्हें बचाने में एक चपरासी भी घायल हो गया। पुलिस ने हमलावर को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।






जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति में बृहस्पतिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक का कार्यभार व्यायाम शिक्षक अजनी तिवारी को मिला था। इसी कॉलेज में विकास विक्रम सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक ने तीन दिन से अनुपस्थित चल रहे विकास विक्रम समेत के साथ ही शिक्षकों का उपस्थिति पंजिका पर अवकाश (लीव) चढ़ा दिया।



इसकी जानकारी किसी ने विकास विक्रम को फोन से दे दी। सूचना के बाद विकास विक्रम करीब 11 बजे कॉलेज पहुंचा और अंजनी तिवारी से विवाद करने लगा। विवाद के बीच ही विकास ने अंजनी तिवारी की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर






मौजूद अन्य शिक्षकों ने किसी तरह से बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।



घटना के बाद कॉलेज से बाहर निकलते समय प्रधानाध्यापक पर विकास विक्रम ने चाकू से हमला कर दिया चाकू के हमले से उनके हाथ की अंगुली कट गई। अंजनी तिवारी को बचाने पहुंचा चपरासी रंजीत भी विकास के हमले में घायल हो गया। शिक्षकों ने विकास विक्रम को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी।



मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर विकास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more