UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 December 2022

स्कूल के खाते से शिक्षामित्र ने लाखों रुपये निकाले, शिकायत दर्ज


 लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कटकुसमा के एसएमसी (विद्यालय प्रबंध समिति) और एमडीएम खातों से धोखाधड़ी करके लाखों रुपये गबन किए जाने का मामला सामने आया है।






प्राथमिक विद्यालय कटकुसमा की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुखविंदर सिद्धार्थ ने बीएसए को दिए प्रार्थनापत्र के माध्यम से बताया है कि सात दिसंबर 2022 को पूर्व प्रधान सर्वेश शुक्ला द्वारा उसे जानकारी मिली कि शिक्षामित्र द्वारा एसएमसी खाते से 1.06 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। प्रधानाध्यापिका ने मामले की शिकायत बीईओ नकहा से की गई। जिस पर बीईओ ने शिक्षामित्र को नोटिस देकर जवाब मांगा।

इसके बाद उसने नौ दिसंबर को 1,05,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह एमडीएम खाते से भी तीन महीने में कुल 3,15,765 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग बीएसए से की है।




मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बीईओ नकहा और जिला समन्वयक एमडीएम की संयुक्त टीम बनाई गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more