UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 December 2022

विद्यालयों में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार


 चहनिया । बलुआ थाने की पुलिस ने मंगलवार को रामपुर से चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को घर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से चोरी के कई सामान बरामद किए। पकड़े गए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।




बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान सूरज कन्नोजिया, मुलायम व नीरज निवासीगण प्रभुपुर के रूप में हुई। बताया कि तीनों लोग विद्यालयों में चोरी करते थे। बताया कि 25 जुलाई को सकलडीहा थाना क्षेत्र के रेपुरा कंपोजिट विद्यालय से छह बैटरी, बड़ा स्टेपलाइजर, सीपीयू, माउस, की बोर्ड, धानापुर थाना क्षेत्र के जीयनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पांच सितंबर को आठ सोलर बैट्री सोलर प्लेट को चुराया था।


सभी सामान को कबाड़ियों के यहां बेचकर उससे मिले रुपयों को आपस में बांट लेते थे पकड़े गए चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more