हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 December 2022

बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जताई

 22 December शिक्षा विभाग
 उरई। सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने डकोर ब्लाक के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों को संख्या में कमी और स्कूलों में खामियां मिलने पर उन्होंने प्रधानाचार्यों से नाराजगी जताई।






सीडीओ ने बुधवार को रिनियों कैथेरी, सोमई, कंकनखेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंकनखेरा स्कूल में शौचालय बंद पाया गया। रंगाई पुतई नहीं थी।



कैमेरी में फर्श में खामियां मिली हैडपंप खराब था। शौचालय का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा था। उन्होंने प्रधानाचार्य से व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराने के लिए कहा। रिनियों स्कूल में बच्चों की संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ई जाए। उन्होंने रसोइयों से भी  बात की। मध्याहन भोजन के बारे में जानकारी ली।  

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more