हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 December 2022

निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, शिक्षकों का वेतन रोका


 महराजगंज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को मिठौरा ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।






निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौक के बंद पाए जाने पर वहां पर तैनात प्रधानाध्यापक व समस्त शिक्षकों का वेतन रोका गया है। इसके साथ ही दूसरे विद्यालयों की जांच में एक प्रधानाध्यापक का वेतन रोका है तथा दूसरे को कठोर चेतावनी देते  हुए सुधार करने को कहा है। बीएसए सुबह साढ़े नौ बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौक पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला।



विद्यालय पर न तो कोई विद्यार्थी  मिला और न ही कोई शिक्षक इसके बाद वे कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी पहुंचे, जहां पर प्रधानाध्यापक नंदलाल यादव बिना  किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय नाथनगर में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थी परिसर में भ्रमण करते नजर आए। वहां पर शैक्षिक वातावरण का अभाव मिला।  


सफाई भी बदहाल मिली। जिस पर प्रधानाध्यापक जाकिर हुसैन को कठोर चेतावनी दी गई। बीएसए ने कहा कि प्रधानाध्यापक व शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता से करें अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more