हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 December 2022

दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर इo प्रधानाध्यापक को किया घायल


महराजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक पर बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को लाठी, डंडा, सरिया से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।



जनौर निवासी जंग बहादुर यादव क्षेत्र के ईब्राहिमपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। राज की तरह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। विद्यालय से दो सौ मीटर पहले ही नहर पुलिया पर एक बाइक सवार तीन अज्ञात लोग सरिया, डंडा से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रह रही है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more