हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

विधानसभा में शिक्षामित्रों का मामला उठाने पर विधायक का किया स्वागत

प्रतापगढ़। रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा के विधानसभा में शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का मामला उठाने पर रानीगंज के शिक्षामित्रों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। शिक्षामित्रों का कहना था कि वह पहले ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने गर्मजोशी से सदन में शिक्षामित्रों के दर्द को उठाया है।




शनिवार रानीगंज डाक बंगले पर विधायक डॉ. आरके वर्मा जनसमस्या सुनने पहुंचे थे। यह जानकारी शिक्षामित्रों को होने पर विधायक का स्वागत करने पहुंच गए। शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश में वह एकमात्र ऐसे विधायक हैं जिन्होंने सदन में शिक्षामित्रों का दर्द बयां किया है।





शिक्षामित्रों ने आशा व्यक्त की है कि आगे भी उनका दर्द उठाते रहेंगे। इसी दौरान अली जाकिर, तूफान सिंह, संजीव गुप्ता, शिव वीर सिंह सहित दर्जनों अभ्यर्थियों ने 68,500 के शिक्षक भर्ती 2018 में अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पांच फीसदी छूट की मांग को लेकर राज्य पिछड़ा आयोग राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अनुपालन के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाने संबंधित ज्ञापन सौंपा।



नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को रानीगंज डाकबंगले पर बैठक बुलाई गई है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शेर बहादुर यादव, सुधीर श्रीवास्तव, बृजेश यादव, शिव प्रकाश पटेल, संतोष यादव, रमेश गुप्ता, अशोक मौर्य, मीडिया प्रभारी संजीव पांडेय मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more