हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

वाट्सएप ग्रुप पर फोटो से उपस्थिति के विरोध में शिक्षक संगठन लामबंद


 मथुरा। वाट्सएप ग्रुप पर फोटो के माध्यम से स्कूल में उपस्थिति दर्ज करवाने के आदेश के विरोध में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए को जापन दिया। शिक्षक नेताओं ने आदेश को शासनादेश के विरुद्ध और निजता का हनन बताते हुए निरस्त करने की मांग की।






जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि फोटो से उपस्थिति देने का प्रावधान शासनादेश के खिलाफ है। जनपद के सभी शिक्षक इस आदेश का बहिष्कार करते हैं। महामंत्री लक्ष्मीनारायण व कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने इसे शिक्षक



विरोधी आदेश बताया।प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र शिक्षकों ने बीएसए को दिया ज्ञापन सारस्वत नृत्यगोपाल दुबे, बदन सिंह यादव, केके सारस्वत, अरुणेश उमाशंकर, हेमंत, अशोक प्रिया, राजीव पचौरी, अरविंद सारस्वत, शिवकुमार पचौरी, मुरारी लाल, केपी सिंह, दीपक तिवारी, रामकिशोर शर्मा, राजेश पारेख, देवेन्द्र कौशिक, शक्ति वर्मा, अलका चौहान, रविता वर्मा, सीमा सारस्वत, सीमारानी दुबे, गोपाल दुबे, अशोक, धीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे। 


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी व मंत्री बलवीर सिंह ने आदेश को निजता का हनन बताते हुए विरोध जताया।



उपाध्यक्ष गौरव यादव व सुधीर सोलंकी ने कहा कि निजी मोबाइल व नेट डाटा का प्रयोग शिक्षकों का शोषण है। जितेंद्र जोशी, हरीश शर्मा, गौरव गोस्वामी, धर्म सिंह, विवेक सारस्वत, हर्ष कुंतल,खुर्शीद मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more