हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

शिक्षक पर दर्ज रिपोर्ट वापस कराने की मांग


 बुलंदशहर। गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज के शिक्षक के साथ मारपीट और प्राथमिक दर्ज होने पर शिक्षकों में रोष है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शनिवार को डीएम और एसएसपी को शिकायत देकर शिक्षक पर दर्ज प्राथमिकी को वापस कराने और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।




संघ के जिला अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि गुलावठी स्थित डीएन इंटर कॉलेज के शिक्षक रामपाल सिंह को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि कार चालक हरीश कुमार जो कि पुलिस में तैनात है ने पहले रामपाल की बाइक को स्कूल जाते समय टक्कर मारी थी। इसका जब रामपाल ने विरोध किया तो उसके साथ हरीश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारपीट कर





अभद्रता की स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस गुप्ता ने किसी तरह रामपाल को इन लोगों से बचाया। वहीं, अब शिक्षक रामपाल के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। जबकि पुलिस ने रामपाल की ओर से दो गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे शिक्षकों में रोष है और संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डीएम और एसएसपी को शिकायत देकर दर्ज कराई गई प्राथमिकी को वापस कराने और मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की माग की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शिक्षक के साथ एक पक्षीय कार्रवाई की गई तो संघ शिक्षकों के साथ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी, जिला मंत्री भूपेंद्र कुमार आदि शिक्षक नेता शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more