हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

स्कूल की चहारदीवारी टूटी देखकर अफसर हुए नाराज


 महोबा। शासन के वित्त सचिव व जिले के नोडल अधिकारी एसएमए रिजवी ने ब्लॉक कबरई के प्राथमिक विद्यालय विलखी, पंचायत भवन व गोशाला का निरीक्षण किया। विद्यालय की चहारदिवारी टूटी और गंदगी पाए जाने पर सहायक अध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। दीवार की मरम्मत कराकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।






पंचायत भवन में कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले उन्होंने कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कराते हुए डीपीआरओ संतोष कुमार को कर्मियों को मासिक रिपोर्ट चेक कर कार्रवाई के निर्देश दिए।



गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनों लोगों ने पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बिजली, राशन व अवैध अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराई। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक आलोक पटेरिया को अन्त्योदय कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और राशन का समय से वितरण कराने के निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more