हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

फाइलेरिया से बचाव के लिए स्कूलों में खिलाई जाएगी दवा


लखनऊ। फाइलेरिया से बचाव के लिए प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। दवा खाने योग्य बच्चों व शिक्षकों को विद्यालय में ही दवा खिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। दवा खिलाए जाने का अभियान फरवरी माह में संभावित है।




बेसिक शिक्षा निदेशक शुभा सिंह ने सभी बीएसए को निर्देश जारी कर कहा है कि सुबह की प्रार्थना सभा में बच्चों को फाइलेरिया से बचाव के लिए संदेश दें, दवा खाने के लिए शपथ दिलाएं और जागरूक करें। दवा खाने योग्य सभी बच्चों व शिक्षकों को स्कूल में ही दवा खिलाना सुनिश्चित कराएं। सोशल मीडिया के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव के लिए वीडियो व संदेश शेयर करें। स्कूलों में ब्लैक बोर्ड पर अभियान की जानकारी के बारे में लिखें, फाइलेरिया पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराएं। समुदाय में जनजागरूकता के लिए अभियान से दो दिन पहले रैली का आयोजन करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more