हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

स्कूल के पास शराब की दुकान से पढ़ाई बाधित

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक स्कूल से सटे देसी शराब तो सामने वियर का ठेका चल रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यालय प्रबंधक व अभिभावकों की शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग दुकानों को हटवाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। लोगों ने इन दुकानों को जल्द हटवाने की मांग की है।




डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के धनोहरी मन्नीजोत में 2012 से मान्यता प्राप्त स्टार एजूकेशन पब्लिक स्कूल चल रहा है विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक करीब पंजीकृत हैं। 700 बच्चे इस विद्यालय के गेट के सामने दस मीटर की दूरी पर बियर तो पश्चिम तरफ स्कूल से सटे तीन मीटर की दूरी पर देसी शराब की दुकान पर दिनभर शराब पीने वालों जमावड़ा लगा रहता है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।



क्षेत्र के अभिभावक तपशीर, रामनेवास, सुनील शुक्ल, माता प्रसाद दुबे, शिव कुमार श्रीवास्तव आदि ने कहा स्कूल के समय शराब की दुकान पर शोर-शराबा से पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रबंधक फिरोज अहमद मलिक ने  कहा कि पहले शराब की दुकान रोड के उस पार स्कूल से करीब तीस मीटर दूर थी। चार साल पूर्व ठेकेदार ने दुकान को स्कूल की पश्चिम दीवार से सटे खोल दिया।




गेट के सामने करीब दस मीटर की दूरी पर वियर की दुकान खुल गई है। स्कूल के पास से दुकान को हटवाने के लिए एसडीएम डुमरियागंज व जिला आबकारी अधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more