हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

खेल-खेल में पढ़ाने के लिए यूपी में स्थापित होंगे मैजिक रूम




लखनऊ। यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंटस लिमिटेड (यूपीकॉन) ने ग्रामीण क्षेत्रों में मैजिक रूम खोलने के लिए 'जादूज' के साथ हाथ मिलाया है। इससे 1000 उद्यमी तैयार होंगे। मैजिक रूम खोलने का उद्देश्य खेल-खेल में सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से बड़े पर्दे पर संवाद के साथ शिक्षा देने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में कई स्थानों पर विद्यार्थियों को 25 किमी. के दायरे में आईआईटी, एकाउंटिंग, अंग्रेजी और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधा नहीं मिल पाती है। कई बार तो उन्हें इसके लिए और भी लंबा फासला तय करना पड़ता है। यह पहल इस समस्या का समाधान करेगी।

यूपीकॉन के एमडी प्रवीन सिंह ने बताया कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में एक हजार उद्यमी तैयार करेगी। पहले दो मैजिक रूम लखनऊ और बस्ती जिले में शुरू होंगे। जादूज के एमडी राहुल नेहरा ने कहा कि प्रत्येक मैजिक रूम 25 हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगा। इस क्षेत्र में सालाना 1000 करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था तैयार होगी। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more