हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

सात और सहायक अध्यापक निशाने पर


 कन्नौज। फर्जी अभिलेखों से. नौकरी पाए 22 शिक्षकों के खिलाफ तो बस्तगी की कार्रवाई हो गई है।





सात नए और शिक्षक मिल गए हैं, जिनके कागजों में अंतर मिला है। सभी को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया है। साथ ही वेतन भी रोक दिया गया है। सूबे में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में हुई गड़बड़ी की परतें धीरे- धीरे खुलती ही जा रहीं हैं।




बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ सिंह ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत नौकरी पाए  करीब 1450 सहायक अध्यापकों के अभिलेखों का सत्यापन जारी है। इसमें सात और शिक्षक ऐसे मिले हैं, जिनके अभिलेखों में गड़बड़ी मिली है। ऑनलाइन आवेदन में प्राप्तांक और सत्यापन  रिपोर्ट के मुताबिक अंकों में अंतर मिला है, इस वजह से सातों शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही सुनवाई के लिए सभी को नोटिस जारी हुई है। 



बीएसए का कहना है कि अभिलेख सत्यापन के लिए तीन बीईओ व बाबू की टीम बनाई गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more