हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

शिक्षिका व छात्र के साथ छिनैती

चायल पिपरी कोतवाली क्षेत्र में छिनैती की घटनाओं को अंजाम देकर भाग रहे उचक्कों को शनिवार की देर शाम पकड़ लिया गया जिम से लौट रहे छात्र से छिनैती कर भाग रहे उचक्कों की ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। पकड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।






प्रयागराज के राजरूपपुर में रहने वाली आरती देवी शिक्षिका है। वह मखऊपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। शनिवार को यह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इसी बीच सुबह समय करीब नौ बजे पिपरी थाना के कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षिका को ओवरटेक करके रोक लिया उनका पर्स छीन कर भाग गए। शिक्षिका ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपये और जरूरी कागज थे। उन्होंने ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।



वहीं पिपरी के ही कदा गांव निवासी छात्र प्रहलाद कादिलपुर स्थित जिम गया हुआ था। शाम करीब छह बजे जिम से वह पर लौट रहा था। कादिलपुर बाजार के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसकी साइकिल रोक लो और प्रहलाद का मोबाइल छीनकर भाग निकले प्रहलाद के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर छिनैती करने वाले बाइक सवारों को पकड़ लिया पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया गया है।




वहीं इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार की सुबह एक शिक्षिका छिनैती की सूचना दी थी। इसके साथ ही शनिवार की शाम भी कादिलपुर बाजार में छात्र से मोबाइल छीनने की शिकायत पर दो युवकों को पकड़ा गया है। दोनो युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more