हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले प्रधानाध्यापक


बीडीओ के निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले प्रधानाध्यापक
 बल्दीराय (सुल्तानपुर)। बीडीओ सत्य नारायण सिंह के औचक निरीक्षण में डीभियारा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कई दिन से नदारद मिले इसके साथ हो दो विद्यालयों में  एमडीएम में गड़बड़ी पाई गई। बीडीओ ने गत दिनों कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था डोभियारा में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक संदीप कुमार कई दिन से  अनुपस्थित पाए गए। 55 छात्रों के सापेक्ष केवल 15 बच्चे उपस्थित पाए गए फल व दूध का वितरण नहीं होता मिला।






प्राथमिक विद्यालय भवानीगढ़ के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक हरि श्याम मौर्य, सहायक अध्यापक  रेनू शुक्ला उपस्थित मिलीं। पंजीकृत 125 छात्रों में से केवल 60 मौजूद मिले। एमडीएम में तहरी बनी मिली। पांच दिन से एमडीएम का अभिलेख भरा नहीं गया। 

प्राथमिक विद्यालय पूरे बद्री अहौर में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार मौजूद मिले। एमडीएम में तहरी बनी मिली लेकिन दूध का वितरण नहीं पाया गया। पूरे तुलसीराम तिवारी स्कूल में 131 छात्रों में से 81 बच्चे उपस्थित मिले।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more