हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2022

प्रधानाचार्य को निलंबित करने पर शिक्षक प्रकोष्ठ ने जताई नाराजगी

शाहजहांपुर। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ महानगर की बैठक में हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन गंगवार को निलंबित करने पर नाराजगी जताई गई। निलंबन वापसी के लिए सोमवार को डीआईओएस को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।






प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम सिंह ने कहा कि सुमन गंगवार का निलंबन निरर्थक आरोपों में किया गया है। संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक और विभागीय उच्चाधिकारियों से मांग करता है कि उनको तुरंत बहाल किया जाए। शिक्षक नेता अनिल मालवीय ने कहा कि किसी भी शिक्षक और प्रधानाचार्य का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



सर्वसम्मति से सोमवार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। सह-संयोजक रामकुमार मौर्य, बुधपाल सिंह, कांट मंडल संयोजक अमित गुप्ता, बरनई मंडल संयोजक कमलेश भारती प्रवेश कुमार, अरशद अली, रवि गंगवार, प्रदीप कुमार, कमलेश कुमार, ज्वाला प्रसाद, विशाल




सक्सेना, अनिल कुमार, अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षकों ने सांकेतिक रूप में हड़ताल रखी। जांच कमेटी ने शनिवार को इंटर कॉलेज पहुंचकर जांच की और लोगों के बयान लिए संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more