UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 December 2022

सरकारी कोचिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा


लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा आईएएस,पीसीएस की निशुल्क कोचिंग के लिए संचालित राजकीय कोचिंग केंद्रों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को प्रदेश के समस्त मण्डल मुख्यालयों में संपन्न हुई।
मेरिट सूची के आधार पर चयनित 1050 प्रतियोगियों का चयन हुआ है। इन सभी को छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन, लखनऊ, आदर्श परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, लखनऊ, प्रशिक्षण केंद्र हापुड़, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़ व गोरखपुर में प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more