UpdateMarts
Follow Channel

15 December 2022

चार वर्षीय स्नातक के बाद कर सकेंगे पीएचडी


नई दिल्ली,। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के पूरी तरह से लागू होने तक तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को बंद नहीं किया जाएगा।


चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार सीधे पीएचडी कर सकते हैं और उन्हें मास्टर डिग्री की आवश्यकता नहीं होगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नये पाठ्यक्रम ढांचे की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में की गई थी।