हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 August 2023

उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य, 14 एवं 15 अगस्त को वाहनों पर तिरंगा लगाने की अपील

लखनऊ


➡️उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य


➡️हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य


➡️घर, ऑफिस, स्कूल, दुकान हो,औद्योगिक संस्थान में तिरंगा


➡️बीते साल 4.76 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य था.

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर उत्तर प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वयं योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों से अमृत महोत्सव में भागीदारी की अपील की है।


उन्होंने प्रदेशवासियों से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और दफ्तरों में तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनने की भी अपील की। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज झंडा फहरा कर इसी अपील को दोहराया है। माना जा रहा है कि इस बार भी पिछली बार की तरह उत्तर प्रदेश में लक्ष्य से अधिक झंडे फहराए जाएंगे।

पिछले वर्ष योगी सरकार ने 4.76 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य रखा था, जबकि लक्ष्य के सापेक्ष कुल 5.25 करोड़ झंडे फहराए गए थे। इस बार सरकार ने 5 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य तय किया है और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए लक्ष्य से भी अधिक झंडे फहराए जाने की संभावना है। प्रदेश में जिन स्थानों पर झंडा फहराया जाएगा, यदि उनका आंकड़ा देखें तो स्पष्ट है कि 5 करोड़ का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया जाएगा। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अनुमानित कुल तीन करोड़ 98 लाख 76 हजार 217 आवास हैं। इतने बड़े लक्ष्य के सापेक्ष योगी सरकार ने प्रदेश में झंडों की उपलब्धता का भी विशेष प्रबंध किया है।

14 एवं 15 अगस्त को वाहनों पर तिरंगा लगाने की अपील
लखनऊ। परिवहन विभाग ने प्रदेश में सभी प्रकार के (निजी व सरकारी) वाहनों पर 14 और 15 अगस्त को तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने रविववार को प्रदेश के सभी उप परिवहन आयुक्त एवं समस्त संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन-प्रवर्तन) समेत सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (प्रशासन-प्रवर्तन) को निर्देश दिए हैं।

कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 व 15 अगस्त को प्रदेश में सभी पंजीकृत वाहनों (निजी एवं व्यवसायिक) पर राष्ट्रीय ध्वज लगवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगवाए जाने के संबंध में प्रदेश की ट्रक, बस, टैम्पो, टैक्सी यूनियन आदि के पदाधिकारीयों के साथ तत्काल बैठक करने के भी निर्देश दिए है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more