हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 August 2023

चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी संघ राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी में


देश में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर लंबे समय से बंद भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग को लेकर अखिल भारतीय चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। महासंघ के राष्ट्रीय डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुरेश सिंह यादव ने बताया कि गुजरात में 23 और 24 सितंबर को राष्ट्रीय बैठक होगी, जिसमें देश भर के तमाम राज्यों से महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जुटेंगे। जहां से आंदोलन की अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी।

सुरेश ने बताया कि हाल ही में तीन अगस्त को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के गणेशन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बैठक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई थी। बैठक में समस्त राज्यों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियमित भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण व्यवस्था खत्म कर स्थायी रोजगार और आठवें वेतन आयोग का गठन पर मंथन किया गया।
बताया कि गुजरात में 23 और 24 सितंबर को राष्ट्रीय बैठक के बाद जंतर मंतर पर गांधीवादी तरीके से आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इससे पूर्व समस्त राज्य के पदाधिकारी अपने राज्यों में 14 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more