हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2023

यूपी में पहली बार एक साथ 60,244 सिपाहियों की होगी भर्ती


लखनऊ। प्रदेश पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती जल्द होने वाली है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन करने की संभावना है।



बीते करीब तीन वर्षों से सिपाहियों की भर्ती की कवायद बार-बार टल रही थी, लेकिन अब बोर्ड ने अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी कार्यवाही भी पूरी कर ली है। विज्ञप्ति के बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद आवेदनों का परीक्षण होगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। पहले ये भर्तियां 52,699 पदों पर होनी थी, लेकिन डीजीपी मुख्यालय द्वारा भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों के बाद इनकी संख्या बढ़ा दी गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more