हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 May 2024

रिव्यू भेजने के बहाने शिक्षक को लगाया 1.14 लाख का चूना


बस्ती। व्हाट्सएप पर भेजे गए होटल का रिव्यू देने के बहाने फंसाकर साइबर अपराधियों ने शिक्षक को 1.14 लाख रुपये का चूना लगा दिया। एक रिव्यू के बदले 150 रुपये देने को बोला और फिर यू ट्यूब का लिंक भेज कर सब्सक्राइब और कमेंट्स लिखने को कहा गया। उसके टेलीग्राम चैनल पर प्रीपेड टास्क दिया गया। वादा किया गया कि इसके बदले एक अच्छी रकम बोनस के रूप में मिलेगी। इस तरह घुमा फिराकर 1.14 रुपये ट्रांसफर करा लिए। वाल्टरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।




वाल्टरगंज क्षेत्र के देशराज नारंग इंटर कॉलेज में अमीरूल हसन खान निवासी तोमड़ी थाना औरंगाबाज जनपद बुलंदशहर शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर दोपहर एक बजे मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें उनसे कुछ होटल का रिव्यू देने को कहा गया। इसके बदले में 150 रुपये प्रति रिव्यू देने को बोला गया। वादा किया गया कि इसके बदले एक अच्छी रकम बोनस के रूप में प्राप्त होगी और जमा किया हुआ पैसा भी वापस मिल जाएगा। इस प्रकार शिक्षक ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1.14 लाख 400 रुपये खाते से निकाल लिए गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more