हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 May 2024

झाड़- फूंक करने के मामले में शिक्षक के खिलाफ जांच के निर्देश


बीसलपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम संजय कुमार सिंह को बीसलपुर ब्लॉक के शिक्षक पर झाड़ फूंक करने के आरोप की जांच करiने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।






कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय में ड्यूटी कम करता है। वह बीसलपुर में अपनी दुकान में बैठकर झाड़ फूंक ज्यादा करता है। 



मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार को इस मामले की जांच करiने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह को भेजा। बीएसए ने बीसलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा को मामले की जांच करने को अधिकृत किया है.



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more