26 May 2024

विद्यालय से नाम काटने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा प्रधानाध्यापक, छात्रा ने बताई आपबीती

 

सहारनपुर में कक्षा सात की छात्रा की आपबीती सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने स्कूल से नाम काटने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाले प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।



सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में कक्षा सात की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें बताया था कि उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक सन्यासी पुत्र कर्म सिंह डरा-धमकाकर अपने घर बुलाते हैं और दुष्कर्म करते हैं। विरोध करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी जाती है। 


सीओ सदर रुचि गुप्ता की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक को शनिवार सुबह छुटमलपुर के घास मंडी तिराहे से पकड़ लिया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more