26 May 2024

शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

 आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षिका थाने का चक्कर काट रही है। घटना के पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। उसने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने रविवार को सभी शिक्षकों को रिजल्ट बनाने के लिए बुलाया था। 




जिसमें वह भी आई थी। सभी शिक्षकों को प्रधानाचार्य ने 10 बजे ही छोड़ दिया। पीड़िता को आधे घंटे विलंब से जाने को कहा। जब वह आधे घंटे बाद घर जाने लगी तो प्रधानाचार्य ने स्टाफ रूम में जबरन उससे बलात्कार किया। शिक्षिका विरोध करती रही, लेकिन प्रधानाचार्य नहीं माना। शिक्षिका घर पहुंच कर परिजनों को अगला जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की लेख पुलिस ने परिजनों को डांट कर थाना से भगा दिया गया। परिजनं. आरोप है कि विपक्षी ने अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाने में फर्जी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उसी का हवाला देकर के विपक्षी मेरा मुकदमा नहीं दर्ज होने दे रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना कि घटना की जानकारी नहीं है 


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more