हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 May 2024

आरओ-एआरओ पेपर लीक में बढ़ाई धाराएं


प्रयागराज, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए आईपीसी की धाराएं बढ़ा दी है। 


पुलिस ने इस प्रकरण में परीक्षा अधिनियम के अलावा कूटरचित और फर्जीवाड़ा करने की धाराएं लगाई है।


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ-एआरओ की परीक्षा 11 फरवरी को थी। पेपर लीक होने पर आयोग के सचिव ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 


एसटीएफ ने आयुष पांडेय, पुनीत सिंह, नवीन सिंह, अमित सिंह, यूपी पुलिस से बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार सिंह, स्कूल संचालक सौरभ शुक्ला, व्यापम घोटाले के आरोपी रहे डॉ. शरद कुमार सिंह, अभिषेक शुक्ला, स्कूल प्रबंधक कमलेश कुमार पाल, बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग का परीक्षा नियंत्रक अर्पित विनीत जसवन्त और मेजा के राजीव नयन मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more