हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 May 2024

तीन माह पहले दिवंगत शिक्षक की चुनाव ड्यूटी लगा रोका वेतन

उन्नाव : दिवंगत शिक्षक प्रकाश चंद्र औरास

विकासखंड के अंतर्गत उच्च प्रावि पूराचांद में बतौर सहायक अध्यापक तैनात थे। जब चुनाव कार्मिकों की ड्यूटी लगाने की कवायद शुरू हुई तो प्रक्रिया के तहत प्रशासन को इनका नाम भी आगे बढ़ा दिया गया। 




प्रशासन ने ड्यूटी लगाते हुए पार्टी कोड संख्या 1934 तय कर दी। जिसके आधार पर चुनाव ड्यूटी के लिए जरूरी प्रक्रिया में प्रशिक्षण आदि के दौरान 11 फरवरी 2024 को बीमारी के कारण दिवंगत हुए शिक्षक का नाम चलता रहा और तय तारीख को प्रथम पाली में प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर इनकी रिपोर्ट प्रशासन के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा विभाग तक पहुंचा दी गई। 



बीएसए के सामने मतदान से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची में इनका नाम भी शामिल भी कर दिया गया। छह मई को बीएसए संगीता सिंह ने मतदान प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 15 शिक्षकों की सूची के बीच तीसरे नंबर पर संबंधित दिवंगत शिक्षक का नाम दर्ज करते हुए वेतन अवरुद्ध किए जाने का आदेश पारित कर दिया। बीईओ औरास संजय शुक्ला ने बताया कि उनकी तैनाती लगभग दो माह पहले औरास में हुई है। कार्मिकों के नाम पहले भेजे गए। हालांकि संबंधित शिक्षक की मृत्यु हो चुकी है। बीएसए संगीता सिंह ने कहाकि यह कहीं न कहीं बाबुओं की गलती रही।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more