हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 February 2025

बीईओ सौंपें लापरवाह शिक्षकों की रिपोर्ट, होगी कार्रवाई'

 


जासं वहराइचः बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह विद्यालयों का मानक के अनुसार भ्रमण कर शिक्षण स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का जायजा लें। लापरवाह शिक्षकों की रिपोर्ट सौंपे, जिससे कार्रवाई की जा सके।


ये भी पढ़ें - डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने हेतु पुनः पोर्टल खोला गया है जिन अभ्यर्थियों का किसी कारण बस छूट गया था वे लोग 6 फरवरी को अपने महाविद्यालय से संपर्क कर परीक्षा फॉर्म भर दें💥💯✅

ये भी पढ़ें - कर्मचारी और शिक्षक आठ को देंगे विधायक को ज्ञापन

डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन हेतु शिक्षा की गुणवत्ता, साफ-सफाई, एमडीएम, होमवर्क इत्यादि के पैरामीटर तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। डीएम ने विभागीय मासिक समीक्षा बैठक में प्रत्येक खंड शिक्षा से चयनित दो-दो शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा ताकि दूसरे शिक्षक भी प्रेरित हो सकें। डीएम ने निर्देश दिया कि खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा चिह्नित किए गए दो शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित




बीईओ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी संस्तुति देंगे। जिसके आधार पर लापरवाह शिक्षकों को दंडित किया जाएगा। डीएम ने सभी बीईओ को निर्देश दिया कि होमवर्क की कापी पर 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' की स्टैंप लगाते हुए बच्चों से कहा जाए कि इसे वे इसे परिवार के बड़े सदस्यों को अवश्य दिखाएं। इस अवसर पर सीआरओ देवेंद्र पाल सिंह, सीएमओ डा संजय कुमार, बीएसए आशीष कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more