हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 May 2025

नक्शा पास करने से पहले आधार का होगा सत्यापन


लखनऊ, । राज्य सरकार शहरों में नक्शा पास करने की व्यवस्था को और सरल करने के साथ ही धोखाधड़ी पर रोक लगाने जा रही है। नक्शा पास कराने वालों को अब इसे ऑनलाइन सबमिट करने के साथ ही अपना आधार भी साथ में देना होगा। इसमें यह देखा जाएगा कि मूल आवंटी द्वारा ही नक्शा पास कराया जा रहा है या फिर धोखाधड़ी कर कोई दूसरा तो पास नहीं कराना चाहता है।



प्रमुख सचिव आवास पी. गुरुप्रसाद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग मौजूदा समय ओबीपास साफ्टवेयर के माध्यम से नक्शा पास करा रहा है। इसमें भारी खामियां हैं, जिसके चलते नक्शा पास होने में काफी समय लग रहा है। इस साफ्टवेयर में नक्शा सबमिट होने के बाद ऑनलाइन काफी आपत्तियां लग जा रही है। इसीलिए इस व्यवस्था को बदलते हुए फास्टपास साफ्टवेयर तैयार कराया गया है। भविष्य में इसके माध्यम से ही नक्शा पास करने की तैयारी है। आवेदकों को ईकेवाईसी कराना होगा। इसमें आधार का प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more